Chain snatching in jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महिला की चेन तोड़कर भाग गए बदमाश

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 मई 2018 10:42 AM (IST)
महिला की चेन तोड़कर भाग गए बदमाश
जयपुर। राजधानी जयपुर में अपराधियों में पुलिस का भय जैसे खत्म हो गया है। दिनदहाड़े चेन तोड़ने की वारदात जवाहर सर्किल थाना इलाके में हुई। घटना सोमवार को सुबह करीब 10 बजे घटित हुई। एक महिला गली में खड़ी गाय को रोटी देने के लिए घर से निकली तो बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर सोने की पैंडल सहित चेन तोड़ कर भाग गए। महिला कुछ समझपाती इससे पहले भी बदमाश बाइक भागाकर तेजी से ओझल हो गए। इस संबंध में पुरुषार्थ नगर जगतपुरा निवासी लवली देवी ने पुलिस में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने आसपास सीसीटीवी फुटेज निकाली है और बदमाशाें की तलाश शुरू कर दी है। हुलिया दिखाकर पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement