पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला दिल्ली के करावल नगर इलाके का है। शुक्रवार शाम दो बदमाश एक लडकी की
चेन लूट भागने लगे। गश्त कर रहे कांस्टेबल श्यामवीर ने बदमाशों को रोकना
चाहा। मगर बेखौफ बदमाशों ने श्यामवीर पर गोली चला दी। गोली श्यामवीर को
छूकर निकल गई। श्यामवीर ने भी जवाबी फायरिंग की।
बदमाशों को गोली चलाता देख
वहां मौजूद कुछ लोगों ने साहस दिखाया और उन्होंने बदमाशों को धर दबोचा व
जमकर पिटाई की। पुलिस ने बदमाशों से लूटी हुई चेन बरामद कर ली है।