Chain robbers execute day to day war-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चेन लुटेरों ने दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अप्रैल 2017 4:41 PM (IST)
चेन लुटेरों ने दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम
भीलवाड़ा। शहर में चेन लुटेरों को पुलिस का कितना खौफ है। इसका अंदाजा वहां हो रही वारदातों को देखकर लगाया जा सकता है। लुटेरे एक के एक वारदात कर रहे हैं और पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का वादा करती है। सोमवार को भी एक बार फिर चेन स्नेचरों ने शास्त्रीनगर में वारदात को अंजाम देते हुए एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है। दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। वहीं सूचना के बाद पुलिस ने चेन स्नेचरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शास्त्री नगर के बी सेक्टर स्थित मकान संख्या 211 निवासी प्रेम देवी अपने मकान के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और पता पूछने के बहाने गले में झपट्टा मारकर करीब डेढ़ तोले की चेन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement