Advertisement
चाईबासा में डकैती कांड का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत पांच अपराधी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से डकैती की रकम में से 20 हजार रुपए नकद, एक बलेनो कार, एक स्विफ्ट कार, एक देशी पिस्टल, सात मोबाइल फोन और एक चाइनीज सीढ़ी जब्त की गई।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस डकैती का मास्टरमाइंड जमशेदपुर निवासी संजीव मिश्रा है, जो पहले भी कई गंभीर आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। उसने ही गैंग बनाकर वारदात की योजना तैयार की और पूरी रेकी की थी। मिश्रा के खिलाफ जमशेदपुर के विभिन्न थानों में छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में और भी कई वारदातों के खुलासे की संभावना है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


