Chagan Bhujbal to ED arrest, court appearance today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भुजबल 2 दिनों के लिए ईडी की हिरासत में

khaskhabar.com:
भुजबल 2 दिनों के लिए ईडी की हिरासत में
मुंबई। करोड़ों रूपए के महाराष्ट्र सदन घोटाले और मनी लांड्रिंग के मामले में गिरफ्तार एनसीपी के कद्दावर नेता छगन भुजबल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने ढाई घंटे की सुनवाई के बाद भुजबल को दो दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया। कोर्ट ने भुजबल को जमानत देने से भी इनकार कर दिया। भुजबल को कोर्ट में पेश करने से पहले ईडी के अधिकारियों ने सेंट जाॠर्ज अस्पातल में उनका मेडिकल टेस्ट कराया था। भुजबल की हिरासत के लिए ईडी के वकील ने अदालत से कहा कि आर्थिक व्यवहार के जो दस्तावेज पेश किए गए हैं वह संतोषजनक नहीं हैं। भुजबल ने मंत्री पद का दुरूपयोग किया है। वह 887 करोड़ रूपए का हिसाब देने में असमर्थ हैं। उन्होंने फर्जी कंपनियां बनाई है। उन्होंने आय का स्रोत नहीं बताया है। भुजबल की कंपनी के संचालक फर्जी हैं। डमी कांट्रेक्टर पर भुजबल मौन हैं। पैसे का व्यवहार एमईटी के माध्यम से हुआ है। उनसे 40 सवाल पूछे गए थे। वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसलिए पूछताछ के लिए उनकी तीन दिनों के लिए हिरासत चाहिए। लेकिन अदालत ने दलील सुनने के बाद भुजबल को दो दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया। हालांकि, भुजबल के वकील ने ईडी की हिरासत की मांग का विरोध किया है। उन्होंने अदालत से कहा कि भुजबल की हिरासत की जरूरत नहीं है। लेकिन अदालत ने उनकी दलील नहीं मानी। भुजबल ने भी अदालत में कहा कि मैं निर्दोष हूं। मैंने कुछ नहीं किया है। मेरा कंपनी से कोई संबंध नहीं है। मैंने कोई कांट्रैक्ट नहीं दिया है। मैंने ईडी को सभी सवालों के जवाब दिए हैं। मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं है। मैं दिन-रात ईडी के दफ्तर आकर सहकार्य करने को तैयार हूं।
इस बीच भुजबल की गिरफ्तारी के विरोध में उनके समर्थकों और एनसीपी के कार्यकर्ताओं ने मुंबई-आगरा हाईवे सहित महाराष्ट्र के कई शहरों येवला, मनमाड, ओझर, औरंगाबाद आदि में रास्ता रोको आंदोलन किया और नाशिक में समता परिषद के कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता किरीट सोमैया का पुतला जलाया। पुलिस ने मुंबई सहित अन्य शहरों में भुजबल के 300 से ज्यादा समर्थकों को हिरासत में भी लिया है।
क्या है महाराष्ट्र सदन घोटाला

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement