centre makes aadhar card mendatory for opening bank account, transaction of 50000 and above-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बैंक खाता खुलवाने, 50 हजार रूपए के लेन-देन के लिए आधार कार्ड जरूरी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 जून 2017 6:14 PM (IST)
बैंक खाता खुलवाने, 50 हजार रूपए के लेन-देन के लिए आधार कार्ड जरूरी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को और एक ऎलान किया जिसमें कहा गया है कि अब बैंक खाता खोलने तथा 50 हजार रूपये या उससे अधिक के वित्तीय लेन-देन के लिए आधार नंबर देना अनिवार्य होगा। सभी वर्तमान बैंक खाताधारकों को 31 दिसंबर, 2017 तक आधार नंबर बैंक को देने को कहा गया है, ऎसा नहीं करने पर उनके खाते अवैध हो जाएंगे। आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि संविधान पीठ के अंतिम फैसले तक आयकर रिटर्न के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य नहीं किया जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा था कि जिनके पास आधार कार्ड नहीं है, सरकार उन्हें पैन कार्ड से जोडने पर जोर नहीं दे सकती लेकिन जिनके पास आधार कार्ड है उन्हें इसे पैन कार्ड से जोडना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने आयकर अधिनियम के उस प्रावधान की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर व्यवस्था दी जिसमें आयकर रिटर्न दाखिल करने और पैन आवंटन के लिए आधार को अनिवार्य बनाया गया है। इस मसले पर जस्टिस एके सीकरी और जस्टिस अशोक भूषण की पीठ ने चार मई को याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement