Centre government seeks report from Bengal on Ram Navami violence -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा पर केंद्र ने बंगाल सरकार से मांगी रिपोर्ट

khaskhabar.com: बुधवार, 28 मार्च 2018 12:05 PM (IST)
रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा पर केंद्र ने बंगाल सरकार से मांगी रिपोर्ट
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को पश्चिम बंगाल सरकार से बीते दो दिनों में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई आगजनी व हिंसा की घटनाओं पर रिपोर्ट मांगी है। मंत्रालय के अनुसार, केंद्र सरकार ने राज्य के कुछ जिलों में हिंसा व तनाव के जारी रहने की खबरों के मद्देनजर अर्धसैनिक बलों की सहायता की पेशकश भी की है। आसनसोल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद बाबुल सुप्रियो ने मंगलवार को ममता बनर्जी की अगुवाई वाली पश्चिम बंगाल सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करके सामुदायिक सौहार्द बिगाडऩे का आरोप लगाया और रानीगंज की स्थिति की जानकारी देने के लिए राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी से मुलाकात की। रानीगंज में सोमवार को रामनवमी जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच हिंसा भडक़ उठी थी। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पुलिस उपायुक्त को एक हाथ गंवाना पड़ा। रामनवमी जुलूस के दौरान कई घरों व दुकानों में तोडफ़ोड़ व आगजनी की गई जिससे तनाव फैल गया। पुलिस ने इस मामले में 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। किसी भी अवांछित घटना को रोकने के लिए सोमवार शाम से इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement