17 OBC जातियों को SC श्रेणी में शामिल करना गैर संवैधानिक, थावरचंद गहलोत
khaskhabar.com: मंगलवार, 02 जुलाई 2019 5:21 PM (IST)
क्या है मामला...
हाल ही में योगी सरकार ने पिछड़ी जातियों को
लेकर एक बड़ा फैसला लिया। योगी सरकार ने 17 पिछड़ी जातियों (OBC) को
अनुसूचित जातियों (SC) की सूची में शामिल कर दिया। जिन पिछड़ी जातियों को
योगी सरकार ने अनुसूचित जातियों की कैटेगरी में शामिल किया वो इस प्रकार
हैं। निषाद, बिंद, मल्लाह, केवट, कश्यप, भर, धीवर, बाथम, मछुआरा, प्रजापति,
राजभर, कहार, कुम्हार, धीमर, मांझी, तुरहा, गौड़।
सरकार ने जिला अधिकारी
को इन 17 जातियों के परिवारों को जाति प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश दिया
है। 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जातियों में शामिल किए जाने के
निर्णय को उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा एक जनहित
याचिका पर दिए गए फैसले के बाद किया है।