Center opens treasury for Jammu and Kashmir, announces package of 80 thousand crores-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केंद्र ने खोला जम्मू कश्मीर के लिए खजाना, 80 हजार करोड़ के पैकेज का किया ऐलान

khaskhabar.com: बुधवार, 22 जनवरी 2020 10:28 PM (IST)
केंद्र ने खोला जम्मू कश्मीर के लिए खजाना, 80 हजार करोड़ के पैकेज का किया ऐलान
दिल्ली। केंद्र सरकार ने जम्मू और कश्मीर के लिए ८० हजार करोड के पैकेज ऐलान किया है। केंद्र सरकार ने बुधवार को कश्मीर में विकास से संबंधित कार्य के लिए पैकेज को मंजूरी दी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार के कई मंत्री विकास परियोजनाओं की जानकारी लेने के लिए जम्मू-कश्मीर का लगातार दौरा कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और स्मृति ईरानी समेत कई मंत्रियों ने हाल ही जम्मू कश्मीर का दौरा किया और विकास के बारे में जानकारी ली। दिल्ली में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट बैठक में इन सभी मंत्रियों से कश्मीर के बारे में फीडबैक लिया। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी भी जम्मू-कश्मीर के 3 दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं, जहां वे कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। पदभार ग्रहण करने के बाद रेड्डी बुधवार सुबह पहली बार केंद्रशासित प्रदेश के दौरे के लिए श्रीनगर रवाना हुए। इस दौरान रेड्डी श्रीनगर और कश्मीर घाट के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे क्षेत्रों में अलग-अलग विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और केंद्र द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की भी समीक्षा करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement