Celebration of Eid in Bihar, CM Nitish Kumar greets people-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार में ईद की धूम, नीतीश ने ईद की मुबारकबाद दी

khaskhabar.com: शनिवार, 16 जून 2018 12:09 PM (IST)
बिहार में ईद की धूम, नीतीश ने ईद की मुबारकबाद दी
पटना। बिहार में पाक रमजान महीने के बाद शनिवार को ईद की धूम देखी जा रही है। राज्य की सभी मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंच रहे हैं। पटना के गांधी मैदान में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर ईद के मौके पर नमाज अदा की और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर बच्चों में खासा उल्लास देखने को मिला। बच्चों ने भी अपने हमउम्र साथियों के गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी ईद के मौके पर गांधी मैदान पहुंचे और बिहार और देश के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने लोगों से देशभर में शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। नीतीश ने रमजान के पाक महीने को तपस्या बताते हुए कहा कि इस पाक महीने के बाद ईद सभी के लिए खुशियां लेकर आए। राज्य के अन्य जिलों में ईद-उल-फितर का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। पटना के विभिन्न मस्जिदों में भी ईद की नमाज पढ़ी गई और लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। राज्य के मधेपुरा, गया, भागलपुर, बगहा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और दरभंगा समेत पूरे राज्य में लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। ईद को लेकर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement