रामपुर बुशैहर। विधानसभा क्षेत्र में भाजपा मण्डल रामपुर ने सभी 149 बूथों पर भाजपा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। सत्यनारायण मन्दिर में पार्टी स्थापना दिवस मनाया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए संकल्प लिया तथा आगामी विधानसभा चुनाव में भारी मतो से भाजपा को विजयी बनाने के लिए एकजुटता के साथ कार्य करने का प्रण लिया। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह द्रैक, दिलीप पाल, नीना शर्मा, श्याम लाल गुप्ता, रविन्द्र ठाकुर, ऊषा चौहान, विजय गुप्ता, किशोर परमार, यशपाल चौहान, कुलवीर खून्द, छेवांग दोरजे ,यशपाल पालसरा,अनु पौड़, श्याम मैहता, राजेश्वरी शुक्ला, पिन्कू खून्द, ऊषा मेहता, सबेर कश्यप, राजा राम देष्टा, मनोज अग्रवाल, चेतन पाकला , मोन्टी शर्मा, स्वीटी शर्मा, सुधान्शु कपूर इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्राम शक्ति केन्द्र देलठ में भी स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें भाजपा मण्डल अध्यक्ष शशिभूषण श्याम, मण्डी संसदीय क्षेत्र संगठन मंत्री शिशु भाई धर्मा, मोहन लाल आजाद, बाबू राम कश्यप, सौरभ गौतम नवघरिया एवं गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।