Celebrated Voter Day and Full Statehood Day in Mandi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मतदाता दिवस तथा पूर्ण राज्यत्व दिवस मनाया

khaskhabar.com: बुधवार, 25 जनवरी 2017 5:23 PM (IST)
मतदाता दिवस तथा पूर्ण राज्यत्व दिवस मनाया
मंडी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगला में प्रधानाचार्य ज्योत्स्ना गुप्ता की अध्यक्षता में मतदाता दिवस तथा पूर्ण राज्यत्व दिवस मनाया गया । इस मौके पर सभी कर्मचारियों ने शपथ ली। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा मतदान प्रक्रिया को नामांकन से लेकर मतदान परिणाम तक की प्रक्रिया करवाई गई। बच्चों ने पूर्ण राज्यत्व दिवस पर अपने विचार रखे तथा इस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। साइगलू स्कूल में ली बच्चों ने सलामी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साइगलू में मतदाता दिवस व पूर्ण राजत्व दिवस कार्यकारी प्रधानाचार्य राजन गुलेरिया की अध्यक्षता में मनाया गया। इस मौके पर पाठशाला की एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एवं गाइड की टुकडिय़ों द्वारा सलामी दी गई। जमा एक छात्रा रक्षा तथा दसवीं की छात्रा कुसुम द्वारा मतदाता दिवस अपने अपने भाषण प्रस्तुत किए। बीएलओ साइगलू वेद प्रकाश ठाकुर व बीएलओ साई शर्मिला ठाकुर ने इस मौके पर संबंधित युवाओं को उनके वोटर कार्ड बांटे। इस मौके पर प्रवक्ता किशोरी लाल ठाकुर द्वारा बच्चों को मतदाता दिवस के महत्व इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। दर्शन लाल प्रवक्ता ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में पाठशाला में तैनात शिक्षकगण वंदना शर्मा,सुमिता गुप्ता, आभा कपूर, हेम लता मल्होत्रा, हेमलता पुरी,रीना, कंचन कपूर, नीलम गुलेरिया, भावना शर्मा, गोमती व कशमीर सिंह आदि ने भी भाग लिया।

[@ ऐसे करें पूजा, घर में कभी नहीं आएगी धन की कमी]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement