celebrated swami vivekanand jayanti in kanpur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर गूंजा मंजिल प्राप्त करने का मंत्र

khaskhabar.com: गुरुवार, 12 जनवरी 2017 6:15 PM (IST)
स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर गूंजा मंजिल प्राप्त करने का मंत्र
कानपुर।युवा हृदय सम्राट स्वामी विवेकानन्द की 154वीं जयन्ती गुरूवार को विभिन्न संस्थाओ के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अलग-अलग जगहों पर मनाई। जिसमें उनके विचारों को आत्मसात करने के लिए शपथ ली गई। इसके साथ ही सफलता के मूल मंत्र उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रूको मत कार्यक्रमों में गूंजता रहा।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा कानपुर विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप मनाई। स्वामी जी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सोशल वर्क विभाग के डा. संदीप ने कहा कि स्वामी जी देश के पहले व्यक्ति थे जो हिन्दू धर्म का मान विश्व में बढ़ाया। कहा उन्नीसवीं शताब्दी में विश्व में ईसाई धर्म को ही सर्वोपरि माना जाता था लेकिन स्वामी ने अपने ओजस्वी भाषण से 1893 की विश्व धर्म सभा में हिन्दू धर्म ऐसे प्रतिष्ठापित किया कि सभी देशों के धर्म गुरू स्तब्ध रह गये। तो वहीं डीएवी कॉलेज में भी एबीवीपी ने जयंती व गोष्ठी का आयोजन कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान वक्ताओ ने कहा कि स्वामी विवेकानंद, जिनका नाम आते ही मन में श्रद्धा और स्फूर्ति दोनों का संचार होता है। श्रद्धा इसलिये, क्योंकि उन्होंने भारत के नैतिक एवं जीवन मूल्यों को विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाया और स्फूर्ति इसलिये क्योंकि इन मूल्यों से जीवन को एक नई दिशा मिलती है। स्वामी विवेकानंद आजीवन एक संन्यासी के रूप में रहे और देश-समाज की भलाई के लिए काम करते रहे। अपने ज्ञान के बल पर स्वामी विवेकानंद विश्व विजेता बने। वे हिन्दुस्तान के एक ऐसे संन्यासी रहे हैं, जिनके संदेश आज भी लोगों को उनका अनुसरण करने को मजबूर कर देते हैं। इन सभी जगहों पर सफलता के लिए दिया गया उनका विचार उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रूको मत गूंजता रहा। इस अवसर पर डा. एल.एन. वर्मा, आकाश जायसवाल, आशू द्विवेदी, अरविन्द तिवारी, प्रशांत झा, सुजीत, शैलेष, अंकित, रोहित, वीरेन्द्र प्रताप, तरूण वाजपेयी आदि मौजूद रहें।

निकाली गई प्रभात फेरी
स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को लेकर रामकृष्ण मिशन की ओर से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को जगह-जगह उनके विचारों से अवगत कराया गया। प्रभात फेरी ब्रम्हनगर, जवाहर नगर, भदौरिया चौराहा, हर्ष नगर होते हुए पी रोड़ पर समाप्त हुई। प्रभात फेरी का जगह-जगह लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया और स्वामी जी के विचारों को आत्मसात करने का प्रयास किया।



किया गया मिष्ठान वितरण
अटल कलाम एकता मंच के तत्वावधान में सरसैय्या घाट चौराहा, गुरूदेव चौराहा, नीरक्षीर चौराहे आदि पर गरीब बच्चों के बीच स्वामी जी की जयंती मनाई गई। बच्चों को उनके विचारों से अवगत करा मिष्ठान वितरण कराया गया। कार्यक्रम संयोजक अजय अग्निहोत्री ने कहा कि बच्चों में देश का भविष्य छुपा है, अगर गरीब बच्चों को स्वामी जी के विचारों को सही से अवगत कराया जाय तो गरीब बस्ती स्वतः खत्म हो जाएगी। इस दौरान प्रशांत मौर्या, टोनी गुप्ता, पीयूष सिंह आदि मौजूद रहें।

[@ नारद के बाद कबूतर अखबार हुए, और आज न्यू मीडिया]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement