जयपुर। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से गुरुवार को भाजपा का 37वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रामकिशोर मीणा ने भाजपा के स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय में स्थापना दिवस समारोह मनाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ पार्टी को अधिक मजबूत बनाने और पार्टी से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए हर कार्यकर्ता को काम करने की जरूरत है। इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश मीणा, कार्यालय मंत्री गोपाल लाल मीणा, जयपुर शहर अध्यक्ष छोटू मीणा, उप प्रधान आमेर हरिनारायण मीणा, कर्नल पूरण मीणा और सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष मेघराज मीणा भी मौजूद थे।