Advertisement
सीडीएस हेलिकॉप्टर दुर्घटना : कोयंबटूर कॉलेज ने केरल स्थित यूट्यूब चैनल के खिलाफ जांच शुरु की

तमिलनाडु पुलिस ने रविवार को कोयंबटूर कॉलेज द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर केरल स्थित यूट्यूब चैनल के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। तमिलनाडु पुलिस की एक टीम मामले की जांच के लिए कुछ दिनों में केरल जाएगी।
कोयंबटूर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि यह पूरी तरह से फर्जी खबर है और कोई इस तरह की खबरों को कैसे प्रसारित कर सकता है, जिसमें एक विशेष समुदाय के छात्र दुर्घटना में जनरल और अन्य की मौत का जश्न मना रहे हैं। इससे सांप्रदायिक ध्रुवीकरण होगा। चैनल पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


