Advertisement
मोदी ने CCS बैठक की अध्यक्षता की, भारतीय वायु सेना हाई अलर्ट पर

सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने ट्वीट किया, आज सुबह 12 मिराज 2000 लड़ाकू विमानों ने बालाकोट में आतंकी शिविरों पर हवाई हमले किए। 1,000 किग्रा बम इस्तेमाल हुए। पाकिस्तान ने स्वीकार किया है। नीचे पोस्ट की गई तस्वीरें देखें। पूर्व मिलिट्री ऑपरेशन महानिदेशक सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विनोद भाटिया ने कहा कि भारत ने हवाई हमले करके स्पष्ट रूप से राजनीतिक और सैन्य इच्छाशक्ति का प्रदर्शन किया है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और पाकिस्तान सेना को सबक सिखाने की जरूरत है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे भारत के खिलाफ आतंकी हमलों को अंजाम न दें। उन्होंने आगे कहा, पिक्चर अभी बाकी है। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक आसिफ गफूर ने मंगलवार तडक़े एक ट्वीट में इस बात की पुष्टि की कि भारतीय वायुसेना के विमान पाकिस्तान एयरफोर्स (पीएएफ) द्वारा खदेड़े जाने पर जल्दबाजी में बालाकोट के पास बम गिरा कर लौट गए। पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे।
(IANS)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


