Advertisement
केंद्रीय गृहमंत्रालय ने दी अनुमति - रेड जोन में भी खुलेंगे सीबीएसई के रीजनल सेंटर

बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पत्रिका का मूल्यांकन अध्यापक अपने घर पर ही करेंगे। 3 हजार सीबीएसई केंद्रों से उत्तर पत्रिकाओं को अध्यापकों के घर तक ले जाने और वहां से वापस इन्हें इन केंद्रों तक लाने की अनुमति भी गृह मंत्रालय द्वारा दी गई है।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने शनिवार को इस विषय में एक अहम निर्णय लिया। इस निर्णय के तहत मूल्यांकन केंद्रों से उत्तर पत्रिका है सीधे अध्यापकों के घर भेजी जाएंगी।
इससे पहले शुक्रवार को मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 10वीं और 12वीं की शेष रह गई बोर्ड परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच ली जाएंगी। इस दौरान केवल शेष रह गई परीक्षाएं करवाई जाएंगी। छात्र जिन परीक्षाओं को पहले दे चुके हैं उन्हें दोबारा नहीं लिया जाएगा।
दसवीं की शेष रह गई बोर्ड परीक्षाएं केवल उत्तर पूर्वी दिल्ली के उन छात्रों के लिए करवाई जा रही हैं जो पहले इन परीक्षाओं में शामिल नहीं हो सके थे।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, "लंबे समय से सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाओं की तिथि का इंतजार था, आज इन परीक्षाओं की तिथि एक जुलाई से 15 जुलाई के बीच में निश्चित कर दी गई है। मैं इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।"
10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सीबीएसई ने अपना रुख स्पष्ट किया है। सीबीएसई के मुताबिक दसवीं के बोर्ड की यह परीक्षाएं केवल उत्तर पूर्वी दिल्ली के छात्रों के लिए ली जाएंगी।
उत्तर पूर्वी दिल्ली में 24 फरवरी के बाद उपजी हिंसा के कारण यहां दसवीं कक्षा के छात्र अपने परीक्षा केंद्रों तक नहीं पहुंच सके थे। स्थिति को देखते हुए सीबीएसई ने इन छात्रों को शेष रह गई परीक्षाओं में दोबारा शामिल होने का अवसर दिया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


