Advertisement
सीबीआई टीम ने अनिल देशमुख के दामाद, वकील को किया गिरफ्तार

उन्होंने आरोप लगाया, "उन्हें बिना किसी नोटिस के ले जाया गया। कानूनों को कुचला जा रहा है और देश 'मोदी-शाही' द्वारा चलाया जा रहा है। मोदी सरकार को आधिकारिक तौर पर घोषित करना चाहिए- 'हम जो कहते हैं वह कानून है'।"
मलिक ने कहा कि उन्हें 'अवैध रूप से, बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के' ले जाया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि देश में कानून का शासन है या शासकों का कानून है।
उन्होंने मांग की, "सीबीआई को स्पष्ट करना चाहिए कि कानून की उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना किन कानूनों और मानदंडों के तहत कार्रवाई की गई।"
यह घटनाक्रम तब हुआ, जब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट के एक प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की।
चार दिन पहले देशमुख को कथित तौर पर सीबीआई द्वारा दी गई 'क्लीन चिट' मीडिया में 'लीक' हुई थी, जिसका बाद में केंद्रीय एजेंसी ने जोरदार खंडन किया था। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


