Advertisement
सीबीआई ने अभिषेक बनर्जी को किया तलब, टीएमसी नेता ने कहा- पालन करेंगे

जहां तक मेरी हैशटैग जोनोसंजोगयात्रा का संबंध है, यह 22 मई को बांकुरा में उसी स्थान से फिर से शुरू होगी जहां मैं आज रुका हूं। इन घटनाओं से विचलित हुए बिना, मैं और अधिक समर्पण, उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ पश्चिम बंगाल के लोगों की सेवा करने का प्रयास करूंगा। जो है सामने लाइए।
कलकत्ता हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा की एकल-न्यायाधीश पीठ ने गुरुवार को सीबीआई और ईडी को बनर्जी और तृणमूल नेता कुंतल घोष से मामले में पूछताछ करने के लिए आगे बढ़ने का संकेत दिया था। न्यायमूर्ति सिन्हा ने अदालत का समय बर्बाद करने के लिए बनर्जी और घोष पर 25-25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।
शुक्रवार की सुबह, बनर्जी के वकील ने हाईकोट की दो खंडपीठों से संपर्क करके एकल न्यायाधीश की पीठ के आदेश को चुनौती दी और मामले में फास्ट-ट्रैक सुनवाई की भी अपील की। हालांकि, दोनों खंडपीठों ने याचिका खारिज कर दी। इसके बाद सीबीआई का समन आया।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


