CBI registers 3 cases against Virendra Dev Dixit-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यौन उत्पीडऩ के आरोपी बाबा पर CBI ने कसा शिकंजा, 3 केस दर्ज

khaskhabar.com: बुधवार, 03 जनवरी 2018 9:04 PM (IST)
यौन उत्पीडऩ के आरोपी बाबा पर CBI ने कसा शिकंजा, 3 केस दर्ज
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) ने यौन उत्पीडऩ के आरोपी बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के खिलाफ बुधवार को तीन मामले दर्ज किए। दीक्षित पर कई महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को अपने आश्रम में बंधक बनाए जाने का आरोप है। सीबीआई ने 22 दिसंबर को दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद यह मामला अपने हाथ में ले लिया था। हाईकोर्ट ने सीबीआई को दीक्षित की तलाश करने के आदेश दिए थे, जो उत्तर दिल्ली के रोहिणी व अन्य जगहों में अपने आध्यात्मिक विश्वविद्यालय आश्रम में कथित रूप से महिलाओं और नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीडऩ करने का आरोपी है। सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, हमने दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए हैं। एक पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सीबीआई ने एक टीम का गठन किया है, जो कथित रूप से दीक्षित पर लगे यौन उत्पीडऩ व महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को बंधक बनाए जाने की जांच करेगी। बाबा वीरेंद्र दीक्षित के कारनामे का सच पिछले वर्ष दिसंबर में सामने आया, जब उनके आश्रम से करीब 100 महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया गया। इन सभी को दरवाजे की पीछे बंद रखा गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement