CBI raids Delhi Minister Satyendra Jain residence-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली के स्वास्थ्य सत्येंद्र जैन के घर पर CBI का छापा, केजरीवाल का PM पर निशाना

khaskhabar.com: बुधवार, 30 मई 2018 10:39 AM (IST)
दिल्ली के स्वास्थ्य सत्येंद्र जैन के घर पर CBI का छापा, केजरीवाल का PM पर निशाना
नई दिल्ली। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के घर पर बुधवार की सुबह सीबीआई की टीम ने छापा मारा है। सत्येंद्र जैन ने खुद एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर बताया कि स्कूल, मोहल्ला क्लिनिक और अन्य परियोजनाओं के डिजाइन के लिए मैंने क्रिएटिव डिजायनर टीम की सेवाएं लीं थी और इस टीम से जुडे सभी लोगों को सीबीआई ने वहां से चले जाने को मजबूर कर दिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी तुरंत इस पर ट्वीट किया। उन्होंने इसके लिए सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया। केजरीवाल ने लिखा कि पीएम मोदी क्या चाहते हैं? इस छापेमारी पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्विट किया, सत्येंद्र जैन के घर सुबह सुबह सीबीआई की रेड चल रही है। आरोप है कि उन्होंने स्कूल, मोहल्ला क्लिनिक आदि के डिजाइन के लिए क्रिएटिव डिजायनर टीम की सेवाएं लीं। पूर्व एलजी नजीब जंग ने जाते जाते सीबीआई को ये मामला सौंपा था। जंग की एक अन्य शिकायत को दो दिन पहले सीबीआई क्लोज़ कर चुकी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement