CBI caught traffic inspector of Bandikui taking bribe of Rs 5000-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीबीआई ने बांदीकुई के यातायात निरीक्षक को 5000 रुपए रिश्वत लेते पकड़ा

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 मई 2023 7:26 PM (IST)
सीबीआई ने बांदीकुई के यातायात निरीक्षक को 5000 रुपए रिश्वत लेते पकड़ा
जयपुर। सीबीआई ने एक यातायात निरीक्षक ओमप्रकाश शर्मा को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। अदालत ने आरोपी निरीक्षक को 11 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा है। सीबीआई सूत्रों के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे के एक कर्मचारी ने यातायात निरीक्षक के खिलाफ शिकायत की थी। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपी ने शिकायताकर्ता से एक मामले में चार्जशीट आदि जारी नहीं करने और कोई विभागीय कार्रवाई शुरू नहीं करने की एवज में 5000 रुपए की रिश्वत मांगी। सीबीआई टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के लिए जाल बिछाया। शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी को रिश्वत मांगने और लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के ठिकाने पर तलाशी ली जा रही है। आरोपी को जयपुर स्थित सक्षम अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 11 मई तक सीबीआई की हिरासत में भेजा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement