CBI bribe case: dsp devender kumar to be presented in court-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीबीआई रिश्वत कांड : डीएसपी देवेंद्र कुमार की कोर्ट में पेशी

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018 08:23 AM (IST)
सीबीआई रिश्वत कांड : डीएसपी देवेंद्र कुमार की कोर्ट में पेशी
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई ने रिश्वतकांड के आरोपी पुलिस उप अधीक्षक देवेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। देवेंद्र कुमार सीबीआई विशेष निदेशक राकेश अस्थाना की घूसखोरी के मामले में आरोपी हैं। सीबीआई ने अपने ही विशेष निदेशक राकेश अस्थाना समेत कई लोगों के खिलाफ घूस लेने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। इन दिनों अदंरूनी कलह के चलते सुर्खियों में है। सीबीआई के स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना से जुड़े रिश्वत मामले में कल गिरफ्तार किए गए डीएसपी देवेंद्र कुमार की आज दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी होगी। रिश्वत के मामले पर पीएमओ लगातार नजर बनाए हुए है। सीबीआई में नंबर दो की हैसियत रखने वाले राकेश अस्थाना पर घूस का केस दर्ज होने के बाद डायरेक्टर आलोक वर्मा ने पीएम मोदी से मुलाकात की। आपको बता दें कि कल सीबीआई ने कल अपने ही दफ्तर में डीएसपी देवेंद्र कुमार के दफ्तर में छापेमारी की। देवेंद्र पर आरोप है कि उन्होंने रिश्वत कांड में फंसे विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के पक्ष में बयान के साथ छेड़छाड़ की। दरअसल सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना के बीच विवाद चल रहा है और दोनों ने एक दूसरे पर भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement