सूखे
और बाढ़ से पैदा हालातों का सबसे ज्यादा प्रभाव खेती और किसानी पर पड़ रहा है।
जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति अत्यधिक खराब हो रही है। किसानों के मन में निराशा पनप रही है, निराशा के बीच में सरकारें सिर्फ न्यूनतम
मुआवजा और आश्वासन दे रही हैं। जिसके कारण बुन्देलखण्ड और विदर्भ जैसे क्षेत्रों
में किसानों की खुदकुशी करने की घटनाएं बढ़ रही हैं। बुन्देलखण्ड से आये किसान
बलिराम ने कहा कि जिस तरह से जल संकट बढ़ रहा है और खेती को प्राकृतिक आपदायें
प्रभावित कर रही हैं, उससे गरीबी और अधिक बढ़ रही है। दूसरे सत्र में प्राकृतिक संसाधनों के
संरक्षण में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा हुई, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि देश में जहां
भी महिलाएं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए आगे आई हैं वहां बेहतर परिणाम
रहे, बुंदेलखण्ड
से आई जल सहेली राखी, रेखा, लक्ष्मी, ने बताया कि 240 जल सहेलियों ने एक सैकड़ा से अधिक गांवों को पानी वाला बनाया है।