caught thief, beated by the people-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दूध की डेयरी से सामान चोरी करता पकड़ा, लोगों ने पीटा

khaskhabar.com: सोमवार, 05 जून 2017 9:10 PM (IST)
दूध की डेयरी से सामान चोरी करता पकड़ा, लोगों ने पीटा
भीलवाड़ा। माणिक्य नगर चौराहे के नजदीक सोमवार दोपहर दूध की डेयरी से सामान चोरी के संदेह में युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। मौके पर जमा हुई भीड़ ने युवक की प्लास्टिक पाइप, कैरेट के साथ ही लात-घूंसों से पिटाई कर दी। बाद में युवक को भीमगंज पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस युवक को नशेड़ी बता रही है। माणिक्य नगर चौराहे पर टीबी अस्पताल के पास एक दूध की डेयरी पर सोमवार दोपहर एक युवक पहुंचा। वहां सामान खरीदने के बहाने युवक ने कुछ सामान पार करने का प्रयास किया तो उसे लोगों ने दबोच लिया। इसके बाद वहां हंगामा हो गया। बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। भीड़ में शामिल लोगों ने यूवक की जमकर पिटाई की। इस बीच, भीमगंज थाने से सब इंस्पेक्टर सुशीला के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। भीड़ ने युवक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस युवक को थाने ले गई। उधर, थानेदार सुशीला का कहना है कि युवक नशेड़ी है। उसके खिलाफ डेयरी संचालक की ओर से कोई रिपोर्ट अभी नहीं दी गई। फिलहाल युवक से पूछताछ की जा रही है।
आगे तस्वीरों में देखें...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement