khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 अगस्त 2016 2:23 PM (IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के गढ़ी में श्मशान घाट पर मृत दलित महिला का अंतिम संस्कार करने से रोके जाने के मामले की जांच के लिए कांग्रेस ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। यह कमेटी सात दिनों में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। मुरैना जिले के गढ़ी गांव में बुधवार को दलित परिवार के युवक बबलू को दबंगों ने श्मशान घाट पर अपनी पत्नी पूजा (25) का अंतिम संस्कार नहीं करने दिया, उसे विवश होकर अपने घर के बाहर यह क्रिया करनी पड़ी थी।