Advertisement
तेलंगाना मॉडल पर हो जाति जनगणना : इमरान मसूद

महाराष्ट्र के पुणे में रविवार को पुल ढहने की घटना पर कांग्रेस सांसद ने कहा, "भ्रष्टाचार स्पष्ट रूप से मौजूद है, भ्रष्टाचार का मुद्दा कहां चला गया? चाहे पुल गिरे या लोग मरें, इस देश में अब कुछ भी मायने नहीं रखता। इतना खराब मौसम होने के बाद हेलीकॉप्टर क्यों उड़ाया जा रहा था, इसका जवाब कौन देगा? अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश हुआ, यह बड़ी दुर्घटना थी, लेकिन खराब मौसम में हेलीकॉप्टर उड़ाने का क्या मतलब समझा जाए?"
साइप्रस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि डिजिटल पेमेंट के मामले में भारत सबसे आगे है। इस पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि भारत बेरोजगारी में भी सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि युवाओं को देश की तरक्की के साथ नहीं जोड़ा जा रहा है। देश में 65 प्रतिशत आबादी युवाओं की है और देश के नवजवान परेशान हो रहे हैं, इससे ज्यादा दुखद क्या होगा?
उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने साइप्रस में कहा कि भारत ने महत्वपूर्ण डिजिटल क्रांति का अनुभव किया है। दुनिया के 50 प्रतिशत यूपीआई लेनदेन भारत में हो रहे हैं। यह डिजिटल परिवर्तन भारत के लिए गेम चेंजर रहा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


