भीलवाड़ा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की विशेष शाखा ने सोमवार को जिला कलक्ट्रेट कार्यालय में सार्वजनिक निर्माण विभाग के कैशियर को 9 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कैशियर ने यह रिश्वत नए नोटों में ली थी। ब्यूरो के एएसपी राजेश गुप्ता ने कहा कि 11 नवम्बर को पीयूष सोनी ने ब्यूरो कार्यालय में एक रिपोर्ट दी थी कि उसका पीडब्ल्यूडी में रजिस्ट्रेशन कराने के एवज में कैशियर प्रकाश चन्द्र 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं। इस पर शिकायत का सत्यापन कराया गया तो वह 9 हजार रुपए लेने के लिए मान गया। इस पर सोमवार को प्रकाश चन्द्र ने पीयूष को 9 हजार रुपए लेकर कलक्ट्रेट स्थित सार्वजनिक निर्माण विभाग कार्यालय में बुलाया। यहां उसने जैसे ही रिश्वत ली, उसे रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। गुप्ता ने यह भी कहा कि घूसखोर कैशियर ने यह रिश्वत नए नोट में ली थी।
रेल हादसा:122लोगों की मौत, पढ़िए-आंखों देखा हाल,क्यों हुआ हादसा