Case of theft of AC wires from Jat Bhawan: Insurance company will pay compensation of Rs 1.72 lakh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जाट भवन से एसी तारों की चोरी का मामलाः इंश्योरेंस कंपनी देगी 1.72 लाख रुपए का मुआवजा

khaskhabar.com: बुधवार, 18 नवम्बर 2026 4:44 PM (IST)
जाट भवन से एसी तारों की चोरी का मामलाः इंश्योरेंस कंपनी देगी 1.72 लाख रुपए का मुआवजा
खास खबर। चंडीगढ़ जाट भवन चंडीगढ़ से वर्ष 2023 में हुई ए.सी. तारों की चोरी के एक क्लेम मामले में जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग चंडीगढ़ ने कोटक महिंद्रा जनरल इंश्योरेंस कंपनी को 1,72,220 रुपए का मुआवजा जाट सभा को देने का फैसला सुनाया है।
जाट सभा के कार्यालय सचिव प्रेम सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि इस कुल क्लेम राशि में नुकसान का आकलन (लॉस असेसमेंट), मानसिक प्रताड़ना का मुआवजा और मुकदमेबाजी का खर्च शामिल है।
आयोग के आदेशानुसार, 1,47,220 रुपये की नुकसान आकलन राशि पर क्लेम अस्वीकार किए जाने की तिथि यानी 17 मार्च 2023 से 9 प्रतिशत वार्षिक की दर से ब्याज भी देय होगा। इसके अतिरिक्त, यदि 45 दिनों की अवधि के भीतर क्लेम की इस राशि का भुगतान नहीं किया जाता है, तो 12 प्रतिशत की दर से दंडात्मक ब्याज (पीनल इंटरेस्ट) लागू होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement