मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस खेहर ने अभिषेक शुक्ला के वकील से कहा
कि वह इस मामले में पुलिस की सीजर मेमो लेकर कोर्ट आएं और यह भी बताएं कि
ये जब्त नोट कितने-कितने के थे? गौरतलब है कि मुंबई से श्रीसंत को गिरफ्तार
करने के बाद शुक्ला को 2013 में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस
का आरोप था कि श्रीसंत की गिरफ्तारी के बाद शुक्ला मुंबई में उनके होटल के
कमरे में गया और पैसा व सामान गायब कर दिया।