Case of notban in SC: seized note returned old notes, who will compensate?-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

SC पहुंचा नोटबंदी का मामला, जब्त नोट पुरानों में लौटाए, कौन करेगा भरपाई?

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 अप्रैल 2017 4:41 PM (IST)
SC पहुंचा नोटबंदी का मामला, जब्त नोट पुरानों में लौटाए, कौन करेगा भरपाई?
नई दिल्ली। नोटबंदी से जुड़ा अजीबोगरीब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग केस में क्रिकेटर श्रीसंत के दोस्त और निचली अदालत से आरोप मुक्त किए गए अभिषेक शुक्ला ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में उन्होंने कहा है कि इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जब उन्हें गिरफ्तार किया था उस वक्त उनके पास 5.50 लाख रुपये जब्त किए गए थे, लेकिन अब आरोप मुक्त होकर बाहर आने के बाद वही रुपये लौटाए गए हैं, जो अब चलन से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में इनकी भरपाई किस तरह और कौन करेगा। उन्होंने याचिका में कहा कि जिस समय उन्हें गिरफ्तार किया गया, उस वक्त उनके पास मौजूद 5.5 लाख रुपयों को जब्त पुलिस ने अपने मालखाने में रखा था। अब पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें केस में आरोप मुक्त कर दिया है तो उन्होंने पुलिस से अपने रुपये मांगे। फरवरी में पुलिस ने उन्हें सारे रुपये मालखाने से दे दिए लेकिन ये सब पुराने नोट थे। वह पुराने नोट लेकर रिजर्व बैंक गए और सारा मामला बताया, लेकिन रिजर्व बैंक ने पुराने नोटों को बदलने से इनकार कर दिया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement