Career Guidance Seminar in bikaner-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केरियर गाइडेंस सेमिनार में दिया युवाओं को प्रशिक्षण

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 2:14 PM (IST)
केरियर गाइडेंस सेमिनार में दिया युवाओं को प्रशिक्षण
बीकानेर। श्रीजैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा तथा तेरापंथ युवक परिषद् गंगाशहर के संयुक्त तत्वावधान में आशीर्वाद भवन में ‘केरियर गाइडेंस सेमिनार’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ करणीदान रांका के मंगलाचरण के साथ हुआ। सेमिनार प्रभारी जतन संचेती ने बताया कि सेमिनार में डॉ. चक्रवर्ती नारायण श्रीमाली, डॉ. अंकुर गोस्वामी तथा डॉ. संगीता जैन ने प्रशिक्षण दिया। डॉ. श्रीमाली ने विभिन्न क्षेत्रों में अपार संभावनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि अवसर हर क्षेत्र में हैं, आवश्यकता है कि आप सही क्षेत्र का चयन कर उसमें महारत हासिल करें। डॉ. गोस्वामी ने कहा कि हमें यह तय करना है कि हम अपने भविष्य के साथ क्या करना चाहते हैं। डॉ. जैन ने रेकी पद्धति के बारे में बताते हुए कहा कि यह एक सकारात्मक ऊर्जा है। इस अवसर पर डॉ. पी. सी. तातेड़, जैन लूणकरण छाजेड़, जतन लाल दूगड़ ने भी विचार व्यक्त किए। अतिथियों को मोमेन्टो व साहित्य द्वारा सम्मान आचार्यश्री तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान, श्रीजैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ किषोर मंडल, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ कन्या मंडल, अणुव्रत समिति द्वारा किया गया। संचालन तेयुप अध्यक्ष मनीष बाफना ने किया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement