career: admissions in BAMS, BUMS courses in DU begin-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

DUमें BAMS,BUMS में प्रवेश आवेदन शुरू

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 8:20 PM (IST)
DUमें BAMS,BUMS में प्रवेश आवेदन शुरू
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के आयुर्वेदिक और यूनानी संकाय ने बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक एंड मेडिसन (बीएएमएस) और बैचलर ऑफ यूनानी एंड मेडिसन (बीयूएमएस) में दाखिले के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 07 नवंबर है। साढे पांच साल के इन पाठ्यक्रमों का संचालन आयुर्वेदिक और यूनानी तिब्बिया कॉलेज करते हैं। प्रवेश से संबंधित जानकारी पुस्तिका व आवेदन फॉर्म 750 रूपये के ड्राफ्ट या बैंकर्स चेक के जरिये वल्लभभाई पटेल चेस्ट संस्थान में संयुक्त कुलसचिव के दफ्तर से प्राप्त की जा सकती है। ड्राफ्ट या बैंकर्स चेक कुलसचिव, दिल्ली विश्वविद्यालय के नाम से होना चाहिए। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और समक्ष आवेदकों को 550 रूपये के ड्राफ्ट या बैंकर्स चेक के जरिये यह पुस्तिका मिल जाएगी। वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड किए जा सकते हैं। बीएएमएस पाठ्यक्रम में 85 फीसदी सीट दिल्ली के आवेदकों के लिए आरक्षित हैं। आवेदन फॉर्म 07 नवंबर तक भरे जा सकते हैं।
यह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजार
यह भी पढ़े :यहां लगाई जाएगी दुनिया की सबसे बड़ी एलईडी स्क्रीन

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement