सोलापुर। महाराष्ट्र के सोलापुर में शुक्रवार को एटीएम के बाहर कतार में
ख़डे लोगों पर एक तेज रफ्तार कार चढने की घटना में कम से कम 10 लोग घायल हो
गए। इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस अधिकारी एननी अंकुशकर के मुताबिक यह घटना सुबह 10 बजे के आसपास हुई।
अटार क्षेत्र में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम के बाहर पैसे निकालने के लिए
लोगों की लंबी कतार लगी थी कि तभी अचानक एक तेज रफ्तार कार कतार में खडे
लोगों पर चढ गई। कुछ लोग तो बचने में कामयाब रहे, लेकिन कम से कम 10 लोग
घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गुस्साए लोगों और अन्य ने चालक को कार से बाहर निकाला और पुलिस को सौंपने
से पहले उसकी पिटाई की। कार चालक की पहचान संतोष एस मलागे (34) के रूप में
हुई है। आरोपी एक स्थानीय नेता सुभाष चव्हाण का चालक है।
(आईएएनएस) -> खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी