Car blast leaves at least four dead in Libyas Benghazi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लीबिया के बेनगाजी में कार बम विस्फोट, 4 की मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 31 अक्टूबर 2016 11:19 AM (IST)
लीबिया के बेनगाजी में कार बम विस्फोट, 4 की मौत
त्रिपोली। लीबिया के सबसे बडे शहर बेनगाजी में हुए कार बम विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट बेनगाजी के अल-कीश जिले में हुआ। मरने वाले चार लोगों में भ्रष्टाचार विरोधी एक राजनीतिक कार्यकर्ता मोहम्मद बुगेघिस भी शामिल हैं, जो मेजर जनरल खलीफा हफ्तार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय सेना के समर्थक थे। फिलहाल विस्फोट की किसी भी आतंकवादी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। मेजर जनरल खलीफा हफ्तार 2014 से ही शहर में आतंकवादी समूहों के खिलाफ डिग्निटी नामक सैन्य अभियान चला रहे हैं। हफ्तार की सेना ने हाल ही में पूर्वी लीबिया के तीन बडे तेल उत्पादक क्षेत्रों पर नियंत्रण हासिल किया है। यह भी पढ़े :इलाहाबाद में 15 साल के बच्चे को बम से उड़ाया यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement