पंजाब चुनाव: कैप्टन अमरिंदर बने ‘किंग’, PM मोदी ने दी जीत की बधाई
khaskhabar.com: शनिवार, 11 मार्च 2017 3:23 PM (IST)
सबसे ज्यादा चर्चा लांबी सीट को लेकर थी। यहां से मुख्यमंत्री
प्रकाश सिंह बादल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को हरा कर चुनाव जीत लिया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह दूसरे स्थन पर रहे हैं। मगर वह
पटियाला सीट से भारी मतों विजयी रहे हैं। अमरिंदर सिंह के मुताबिक यह उनका
आखिरी चुनाव है।
इस बीच, पंजाब के चुनाव नतीजों में कांग्रेस के
परफार्मेंस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह से बात की
और उन्हें राज्य में पार्टी की जीत के लिए बधाई दी। दूसरी तरफ, अकालीदल के
संरक्षक और कार्यवाहक सीएम प्रकाश सिंह बादल ने अपनी पार्टी की हार
स्वीकार कर ली है।
पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत को
देखते हुए कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों की रविवार को दोपहर 2 बजे बैठक
होगी, जिसमें राज्य में शपथ ग्रहण समारोह और मंत्रिमंडल गठन पर फैसला किया
जाएगा। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कैप्टन
अमरिंदर सिंह ने यह जानकारी दी। अमरिंदर सिंह ने पंजाब में पार्टी की जीत
के बारे में कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता राज्य से नशाखोरी को समाप्त
करने की होगी। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘पंजाब के लोगों ने
बहुत बड़ा जनादेश दिया है। हमारी प्राथमिकता पंजाब से नशाखोरी समाप्त करने
की होगी। मैंने चार सप्ताह में ड्रग्स कारोबार को उखाड़ फेंकने की
प्रतिबद्धता जताई है।’