Campaign for uninterrupted education of children of workers will be run-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रमिकों के बच्चों की निर्बाध पढ़ाई के लिए अभियान चलाया जाएगा

khaskhabar.com: मंगलवार, 12 जून 2018 10:10 PM (IST)
श्रमिकों के बच्चों की निर्बाध पढ़ाई के लिए अभियान चलाया जाएगा
चंडीगढ़। हरियाणा के श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में श्रमिकों के बच्चों की निर्बाध पढ़ाई के लिए ‘जीरो ड्रॉप आऊट’ नियम पर अभियान चलाया जाएगा ताकि ऐसे बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो। सैनी आज यहां हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा विश्व बाल श्रम निरोधी दिवस पर आयोजित ‘बचपन बचाओ’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के ईट-भट्‌टों दुकानों, घरों में काम करने वाले बाल मजदूरों के स्वामियों को पहले समझाया जाए अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। बच्चों के संरक्षण के लिए प्रदेश में 69 बाल देखभाल गृह है, जहां लावारिस बच्चों का भी संरक्षण किया जाता है। इस कार्य की सफलता के लिए प्रदेश की सामाजिक संस्थाओंं तथा एनजीओं को आगे आना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement