योन्डे, कैमरुन। सेंट्रल अफ्रीकी देश कैमरुन में एक पैसेंजर ट्रेन पटरी से
उतर गई। इस हादसे में अब तक 55 यात्रियों की मौत हो गई और 300 से ज्यादा
यात्री घायल हो गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें से
कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर बचाव-राहत कार्य जारी है। प्राप्त
जानकारी के मुताबिक, भारतीय समसानुसार शुक्रवार देर रात ये ट्रेन कैमरुन की
राजधानी योन्डे से दुआला शहर जा रही थी।
कैमरुन के ट्रांसपोर्ट मंत्री
मेबे ने बताया कि हादसे में जानमाल की हानि हुई है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने
बताया कि हादसे के पहले उन्होंने जोर की आवाज सुनी। इसके तुरंत बाद जोर का
झटका लगा और ट्रेन बाईं ओर पलट गई।
यह भी पढ़े :सिपाही ने नशे की हालत में ख़ाकी को किया शर्मसार,
देखिए वीडियो यह भी पढ़े :पीएम मोदी ने किसे फ़ोन कर खुद रखा नन्ही बच्ची
का नाम