Advertisement
अमूल्या की हत्या पर 10 लाख के इनाम की घोषणा करने वाला तलब

वीडियो में कन्नड़ में मराडी कहता सुनाई दे रहा है, "बेंगलुरु रैली में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाली अमूल्या की हत्या करने पर सेना आपको दस लाख रुपये देगी।"
गौरतलब है कि बेंगलुरु में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के विरोध में जारी प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाली अमूल्या के खिलाफ पुलिस ने राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है।
नारेबाजी करते हुए अमूल्या का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया था, जिसके बाद से लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम पर कड़ी प्रतिक्रियाएं दी थी। लोग ने ना सिर्फ युवती पर बल्कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पार्टी के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा क्योंकि घटना के वक्त वह भी मंच पर मौजूद थे। हालांकि, उन्होंने तुरंत इस नारेबाजी का विरोध किया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


