California Jungle fire: At least 10 dead as 20000 flee flames whipped up by strong winds-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कैलिफोर्निया: जंगल में लगी भीषण आग में अब तक 10 की मौत

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017 10:48 AM (IST)
कैलिफोर्निया: जंगल में लगी भीषण आग में अब तक 10 की मौत
लॉस एंजेलिस। अमेरिका के कैलिफोर्निया के जंगल में लगी भीषण आग में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आग इतनी बढ चुकी है कि कई घर नष्ट हो चुके हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। कैलिफोर्निया के नापा और सोनोमा काउंटी में बहुत ही भीषण आग लगी है। कैलिफोर्निया के अग्नि सुरक्षा विभाग के निदेशक केन पिमलोट ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह आग रविवार रात को लगी और शुष्क मौसम होने की वजह से तेजी से फैलती चली गई। अब तक 20,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ भी सकती है। इस घटना में झुलसे 100 से अधिक लोगों को आग संबंधी चोटों और स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याओं की वजह से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। आग की वजह से अनुमानित रूप से 1,500 इमारतें ढांचे नष्ट हो चुकी हैं और आठ काउंटी के 57,000 एकड़ क्षेत्र में फैली जमीन नष्ट हो गई है। आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement