Cabinet Minister Joraram Kumawat showed sensitivity.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने दिखाई संवेदनशीलता, घायल बुजुर्ग महिला और पुरुष को अपनी एस्कॉर्ट से अस्पताल पहुंचाया

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 जनवरी 2026 1:12 PM (IST)
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने दिखाई संवेदनशीलता, घायल बुजुर्ग महिला और पुरुष को अपनी एस्कॉर्ट से अस्पताल पहुंचाया
जोधपुर। राजस्थान सरकार के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने गुरुवार को जयपुर से जोधपुर जाते समय जैतारण के निकट एक अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बुजुर्ग महिला व पुरुष को अपने क़ाफ़िले के एस्कॉर्ट वाहन में सुरक्षित बैठाकर अस्पताल पहुंचाया। हुआ यूँ कि जोराराम कुमावत जोधपुर के पास एक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे । इसी बीच जैतारण के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पर बुरी तरह से घायल पड़े बुजुर्ग महिला व पुरुष को देखकर मंत्री ने अपनी गाड़ी रुकवाई और घायलों को क़ाफ़िले में चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया ।मंत्री के मानवता की सेवा में किए गए प्रयास की वहाँ मौजूद आमजन ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की ।मंत्री की संवेदनशीलता की बदौलत कड़ाके की ठंड में बुजुर्ग महिला व पुरुष को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल पाई ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement