Advertisement
एमपी के पंचमढ़ी में कैबिनेट की बैठक, वादियों ने मंत्रियों को लुभाया

मंत्री तोमर ने आगे कहा कि अब बैठक पचमढ़ी में हो रही है, यह वह स्थान है, जिसका नाता राजा भभूत सिंह से है। यहां उन्होंने राष्ट्र के लिए, समाज के लिए याग और बलिदान दिया है। उन्हें याद करते हुए लोगों को बताना है कि इस देश के लिए लोगों ने किस तरह से कुर्बानी दी है।
मंत्री तोमर ने आगे कहा कि विभिन्न महापुरुषों से जुड़े स्थानों पर कैबिनेट की बैठक करने का उद्देश्य आमजन को यह संदेश देना है कि अच्छे काम करने वालों को देश याद करता है। सभी से आग्रह है कि इतिहास में दर्ज महापुरुषों को याद रखें और जिंदा रखें। पचमढ़ी के वातावरण की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण हमारा मुद्दा है। हमारी सरकार स्वास्थ्य के मुद्दे पर कैसे काम किया जाए, शिक्षा के क्षेत्र में कैसे काम किया जाए, हर मुद्दे पर हमारी सरकार चर्चा करेगी।
इससे पहले राज्य सरकार की कैबिनेट की बैठक जबलपुर, दमोह, महेश्वर और इंदौर के राजवाड़ा में हो चुकी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


