CAA : Priyanka Gandhi visits Bijnor, meet kin of two killed inanti-CAA protests-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

CAA : बिजनौर में हिंसा पीडि़तों से मिलीं प्रियंका, लखनऊ में तृणमूल प्रतिनिधिमंडल के सदस्य हिरासत में

khaskhabar.com: रविवार, 22 दिसम्बर 2019 8:09 PM (IST)
CAA : बिजनौर में हिंसा पीडि़तों से मिलीं प्रियंका, लखनऊ में तृणमूल प्रतिनिधिमंडल के सदस्य हिरासत में
बिजनौर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को उत्तर प्रदेश के बिजनौर पहुंचीं, जहां उन्होंने नए नागरिकता कानून को लेकर हुई हिंसा में मारे गए दो लोगों के परिजनों से मुलाकात की। प्रियंका का यह दौरा पूर्व निर्धारित नहीं था। कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि प्रियंका बिजनौर जिले के नहटौर क्षेत्र में गईं, जहां नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर हाल ही में हुई हिंसा में दो प्रदर्शनकारी मारे गए थे। वे वहां पीडि़तों के परिवार के लोगों से मिलीं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रियंका ने वहां क्षेत्र के लोगों से बातचीत भी की। सीएए को लेकर प्रदेश भर में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रभावित जिलों में से बिजनौर एक है। प्रदर्शनकारी ने पुलिस पर पत्थरबाजी करने के साथ ही वाहनों में आगजनी की। कथित तौर पर इन प्रदर्शनों के चलते दो व्यक्ति मारे गए हैं। प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के कथित अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन और सोमवार को दिल्ली में राजघाट पर नए नागरिकता कानून को रद्द करने की मांग के लिए कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है।
तृणमूल प्रतिनिधिमंडल को लखनऊ एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement