By-Election Results 2018 LIVE: Counting in Rajasthan, Bengal to Begin Shortly-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान-पश्चिम बंगाल उपचुनाव का परिणाम आज, मतगणना जारी

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 फ़रवरी 2018 10:46 AM (IST)
राजस्थान-पश्चिम बंगाल उपचुनाव का परिणाम आज, मतगणना जारी
जयपुर/कोलकाता। राजस्थान में लोकसभा की दो सीटों और एक विधानसभा सीट और पश्चिम बंगाल की एक लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना आज शुरु हो गई है। 29 जनवरी को राजस्थान की अलवर और अजमेर लोकसभा और मांडलगढ़ विधानसभा सीट, पश्चिम बंगाल के उलुबेरिया लोकसभा और नवपाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था। दोनों राज्यों में वोटों की गिनती शुरु हो गई है। दोपहर तक नतीजे साफ हो जाएंगे। राजस्थान और पश्चिम बंगाल दोनों ही जगह बीजेपी की प्रतिष्ठा दाव पर है। राजस्थान में बीजेपी की ही सरकार है और वसुंधरा राजे मुख्मंत्री हैं। जबकि पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार है और ममता बनर्जी मुख्यमंत्री हैं। यह उपचुनाव अजमेर से बीजेपी सांसद सांवरलाल जाट, अलवर से बीजेपी सांसद चांद नाथ और मांडलगढ़ बीजेपी विधायक कीर्ति कुमारी का निधन हो जाने के कारण हुआ था।
पश्चिम बंगाल में हावड़ा जिले के उलुबेरिया लोकसभा क्षेत्र के टीएमसी सांसद सुल्तान अहमद और नॉर्थ 24 परगना जिले के नवपाड़ा विधानसभा के कांग्रेस विधायक मधुसुदन घोष का निधन हो जाने के कारण उप चुनाव हुआ था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement