Buy groceries, pay at the end of the month-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जोरदार ऑफर : न्यूनतम मूल्य पर कभी भी खरीदें सामान, माह के अंत में भुगतान

khaskhabar.com: गुरुवार, 07 दिसम्बर 2017 11:26 AM (IST)
जोरदार ऑफर : न्यूनतम मूल्य पर कभी भी खरीदें सामान, माह के अंत में भुगतान
नई दिल्ली। ऑनलाइन सुपरमार्केट ग्रोफर्स ने सिंपल के साथ साझेदारी कर ‘पोस्टपेड ग्रॉसरी शॉपिंग’ की पेशकश की है। इसमें ग्राहक प्रतिदिन ग्रोफर्स से न्यूनतम मूल्य पर किराने का सामान खरीद सकते हैं और घर पर आपूर्ति के साथ मासिक बिल का भुगतान कर सकते हैं। सिंपल के द्वारा अब ग्राहक महीने में किसी भी समय किराने का सामान और अन्य वस्तुएं खरीद सकते हैं और महीने के अंत में एक बिल से पूरी राशि का भुगतान कर सकते हैं। ग्रोफर्स के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अलबिंदर ढींढसा ने कहा, ‘‘हम ‘पोस्टपेड ग्रॉसरी’ सेवा की घोषणा कर प्रसन्न हैं, जो ऑफलाइन रिटेल के दोनों प्रकारों, सुपरमार्केट और स्थानीय किराना स्टोर्स के साथ हमारी मूल्य की पेशकश को बेहतर बनाता है। यह एक अनूठी सेवा है, जो संगठित (बचत) और पारंपरिक (उधार) रिटेल में ग्राहक को लाभ देती है।’’
सिंपल के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या शर्मा ने कहा, ‘‘हमें इस साझेदारी और किराने की खरीदारी को अधिक सुगम बनाकर खुशी हो रही है। ग्रोफर्स के उपयोगकर्ता अब लगातार किराने का सामान खरीद सकते हैं और उन्हें एक ही बिल का भुगतान करना होगा। किराने की सारी ऑनलाइन खरीदारी के लिए केवल एक बिल पाना अपने नजदीकी किराना स्टोर में खाता चलाने जैसा है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement