businessman made records deposited 6 thousand cr old notes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लालजी भाई ने जमा कराए 6 हजार करोड़

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 नवम्बर 2016 8:58 PM (IST)
लालजी भाई ने जमा कराए 6 हजार करोड़
नई दिल्ली। मोदी का सूट खरीदने वाले कारोबारी लालजी भाई पटेल ने 6 हजार करोड़ के पुराने नोट जमा किए है। ऐसे में ये ही कहा जा सकता है ब्लैक मनी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सर्जिकल स्ट्राइक के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। कुछ समय पहले प्रधानमंत्री के सूट को 4.3 करोड़ रुपये में खरीदकर जबर्दस्त सुर्खियां बटोरी थीं। लालजी भाई पटेल नाम के इस जूलर ने एक और रिकॉर्ड बनाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने सरकार को 6000 करोड़ रुपये के पुराने नोट सरेंडर किए हैं। यही नहीं, लालजी भाई सरकार को टैक्स के रूप में 5,400 करोड़ रुपये अलग से देंगे,जिसमें 30 फीसदी की दर से 1800 करोड़ रुपये इनकम टैक्स और 200 फीसदी की पेनल्टी भी शामिल होगी। अपने सामाजिक कार्यों के लिए लालजी भाई पहले भी खबरों में रहे हैं। उन्हें देश के सबसे अमीर जूलरों में से एक माना जाता है। पिछले कई साल से वह कई सामाजिक कामों के लिए रकम दान देते रहे हैं।
यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें
यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement