Businessman Chaitanya Aggarwal files anticipatory bail application in MP fraud case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सांसद से धोखाधड़ी के मामले में बिजनेसमैन चैतन्य अग्रवाल ने दायर की अग्रिम जमानत अर्जी

khaskhabar.com: मंगलवार, 19 दिसम्बर 2023 9:06 PM (IST)
सांसद से धोखाधड़ी के मामले में बिजनेसमैन चैतन्य अग्रवाल ने दायर की अग्रिम जमानत अर्जी
चंडीगढ़ । हाईकोर्ट से सुरक्षा मांगने वाले मनीमाजरा निवासी बिजनेसमैन चैतन्य अग्रवाल ने जिला अदालत में अग्रिम जमानत अर्जी दायर की है। उसकी जमानत अर्जी पर बुधवार को सुनवाई होगी। मनीमाजरा निवासी बिजनेसमैन अग्रवाल के खिलाफ सैक्टर-26 थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 406, 420 के तहत केस दर्ज किया था। उसकी तरफ से वकील प्रद्युमन गर्ग ने जमानत अर्जी दायर की है जिसमें उसने खुद को बेकसूर बताया है। उसका कहना है कि पुलिस ने उसे झूठे केस में फंसाया है। सांसद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि अग्रवाल ने उनसे इन्वेस्टमेंट के नाम पर 8 करोड़ रु पए लिए थे, लेकिन रुपए लेकर वह दुबई चला गया। कुछ दिन पहले वह लौटा तो उसने सांसद का फोन उठाना बंद कर दिया। उसने उन्हें सिर्फ 2 करोड रु पए ही लौटाए और बाकी अमाउंट के चेक दिए जिनमें से एक चेक बाउंस हो गया। आखिर में सांसद ने फिर उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। वहीं, सैक्टर-26 थाना पुलिस शहर की सांसद से ठगी करने के मामले में आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। मंगलवार को पुलिस अग्रवाल के मनीमाजरा स्थित घर पर भी गई। लेकिन वह वहां नहीं मिला। इससे पहले उसने सांसद से जान का खतरा बताकर हाईकोर्ट से सुरक्षा ली थी। उसने आरोप लगाया था कि सांसद और उनके पीए सहदेव सलारिया ने उसे घर में बुलाकर बुरी तरह प्रताडित किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement