bus skids off road in uttarakhand, 4 die-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तराखंड में बस खाई में गिरी,4 की मौत

khaskhabar.com:
उत्तराखंड में बस खाई में गिरी,4 की मौत
धुमाकोट। गढवाल मोटर्स यूजर्स की बस 50 यात्रियों को लेकर रिखणीखाल आते समय शनिवार दोपहर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना धूमाकोट से करीब सौ मीटर की दूरी पर हुई। हादसे में 4 लोगों के मारे जाने की सूचना है। हादसे की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच राहत कार्य शुरू कर दिए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को नैनीडांडा सीएचसी पहुंचाया। बस के नीचे दबे तीन लोगों के शव निकालने का काम जारी है। अभी तक मृतकों औऱ घायलों की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। बस के ब्रेक फेल...
एक अन्य हादसे में देहरादून से मसूरी होते हुए पुरोला जा रही रोडवेज की बस के ब्रेक फेल हो गए। ड्राइवर ने बस को पहाडी से टकराकर 45 यात्रियों की जिंदगी बचा ली। यह हादसा मसूरी- कैंपटी रोड पर हुआ। इस हादसे में12 यात्री घायल हो गए। इन सभी को हल्की चोटें आई हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement