bus falls in deep gorge in uttarakhand,ten die-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अल्मोडा में बस खाई में गिरी,10की मौत

khaskhabar.com:
अल्मोडा में बस खाई में गिरी,10की मौत
अल्मोडा। उत्तराखंड में अल्मोडा जनपद अर्न्तगत चौरी घट्टी नामक स्थान पर आज एक बस दुर्घटना में पांच महिलाओं सहित 10 यात्रियों की मौत हो गई। घटना में 15 अन्य यात्री घायल हो गए हैं। अल्मोडा के पुलिस अधीक्षक केएस नागन्याल ने कहा, बस सुबह लगभग छह बजे अल्मोडा के मासी से नैनीताल जनपद अर्न्तगत रामनगर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बस अचानक अनियंत्रित होकर लगभग एक हजार फुट गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में 10 यात्रियों की मौत हो गई तथा 15 अन्य घायल हो गए हैं। नागन्याल ने कहा,खाई इतनी अधिक गहरी है कि बचाव अभियान में काफी दिक्कत आ रही है। सभी मृतकों व घायलों को बाहर निकाल लिया गया है। उन्होंने कहा कि मृतकों का घटना स्थल पर ही पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही है। अभी मृतकों व घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन अगर तत्काल हरकत में आ जाता तो सम्भवतया मृतकों की संख्या कम हो सकती थी।
पुलिस के अनुसार, आठ यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो यात्रियों की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घायलों में पांच यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। (IANS)

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement