Advertisement
जींद और चरखी दादरी में ग्रामीणों के लिए बस सुविधा शुरू की जाए : दुष्यंत चौटाला

उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा अपने घर से दूर पढ़ने के लिए जाने वाली लड़कियों को फ्री में बस-सुविधा देने की भी योजना है, लेकिन इसके लिए शिक्षा विभाग से सूची मिलने के बाद बसों के रुट निर्धारित किए जाते हैं।
दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जींद और चरखी दादरी जिले के उन सभी गांवों में रोड़वेज की बसों का प्रबंध किया जाए, जिन गांव में जरूरत है। उन्होंने स्कूल- कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों के लिए प्राथमिकता के आधार पर बसों की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने कहा कि गांव से बाहर पढ़ने के लिए जाने वाले विद्यार्थियों के लिए कम से कम सुबह-शाम संस्थानों के समय अनुसार बसों की व्यवस्था अवश्य की जाए।
डिप्टी सीएम ने रोड़वेज के अधिकारियों को उचाना और चरखी दादरी में नया बस-स्टैंड बनाने के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि दादरी का पुराना बस-स्टेण्ड शहर की भीड़ से घिर गया है, वहां तक बसों को आने-जाने में परेशानी होती है और जाम में भी बसें फंस जाती है। यही नहीं दुर्घटना होने का अंदेशा भी बना रहता है।
दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को नए बस -स्टैंड का निर्माण करने के लिए शहर से बाहर उचित जगह पर जमीन तलाशने के निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए बस सुविधा और दादरी शहर में नए बस -स्टैंड के निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


